Bollywood Talks : रानी मुखर्जी को पसंद है नये निर्देशकों के साथ काम करना

Jul 20, 2023 - 13:27
Updated: 3 years ago
0 19
Bollywood Talks : रानी मुखर्जी को पसंद है नये निर्देशकों के साथ काम करना

block-350 block-350

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उन्हें नये निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है।

रानी मुखर्जी ने बताया है कि नए निर्देशक हमेशा कुछ ना कुछ नया और बेहतर खोजते रहते हैं। नये डायरेक्टर अपनी फिल्म में सब कुछ झोंक देते हैं। उनकी फ्रेशनेस फिल्म में नज़र आती है। मैं हमेशा नए निर्देशकों के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड रहती हूं।

क्योंकि मेरा मानना है कि वे हमेशा कुछ अधिक करने के लिए भूखे होते हैं। शायद यही वजह है कि मैंने इतने सारे नए या पहली बार डायरेक्शन करने वाले निर्देशकों के साथ काम किया है, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।

 रानी मुखर्जी ने कहा, करण जौहर के निर्देशन वाली पहली फिल्म कुछ कुछ होता में मैंने काम किया जो बहुत बड़ी हिट थी। मैंने शाद अली के साथ उनकी पहली फिल्म साथिया में काम किया था। यदि आप उन नए डायरेक्टर की लिस्ट देखेंगे, जिनके साथ मैंने काम किया है, तो आप पाएंगे कि इन सभी ने मेरे करियर, मेरी एक्टिंग को बखूबी आकार दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User