शादी के लिए विधवा से जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास

Dec 10, 2023 - 10:07
0 59
शादी के लिए विधवा से जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास

block-350 block-350

शादी के लिए विधवा से जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास

 फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सराय निवासी स्वर्गीय चंदन शुक्ला की की पत्नी श्रीमती नीतू से जबरन अवैध संबंध बनाने के प्रयास किए गए। नीतू ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि वह अपने कमरे में सो रही थी।

घर के ही लोग गोनविद शुक्ला, तृपुरारी शुक्ला, तृभुवन शुक्ला, विशाल शुक्ला सास माधुरी शुक्ला जेठानी पिंकी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। गोबिन्द शुक्ला, तृपुरारी शुक्ला तथा विशाल शुक्ला ने मिलकर मेरे साथ जबरन अवैध सम्बन्ध बनाने की कोशिश की। मेरा मोबाइल फोन ले लिया मेरे भाई व पिता मेरी ससुराल में नही आते है।

फिर भी माधुरी मारपीट व चोरी का झूठा आरोप लगाती है माधुरी अपने शरीर में धारदार हथियार से अपने शरीर निशान लगा लेती है ताकि मेरे मायके से कोई आ न सके। मेरे पति चन्दन शुक्ला की मृत्यु हो जाने पर पति डाक खाते से 45 हजार रुपए तथा 20 हजार रुपए एटीएम से चालाकी से मुझे बिना बताये निकाल लिये। मेरे कुण्डल और 3700 रुपए भी ले लिये।

सभी हमें मजबूर कर रहे है या तो मेरे लड़के तृभुवन के साथ शादी रचाओ नहीं तो रोटी कपड़ा कुछ भी नहीं देगे। रात में जब सब सो जाते है तो मेरे कमरे में घुसकर मारपीट करते है और जान से मारने की धमकी देते है। वह मुझे खाने को नहीं देते है मैं व मेरे दोनों बच्चे भूखे ही सोते है। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की फरियाद की है। डीएम ने न्याय दिलवाने का वादा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User