सांसद के ठिकाने पर मिली नोट से भरी आलमारियां, नोट गिनते गिनते मशीने हुई खराब

Dec 08, 2023 - 20:07
0 24
सांसद के ठिकाने पर मिली नोट से भरी आलमारियां, नोट गिनते गिनते मशीने हुई खराब

block-350 block-350

Rajniti aur Apradh झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

धीरज और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं और नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के खिलाफ भाजपा हमलावर हो गई है। इस मामले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर तंज कसा।

पीएम ने लिखा, 'देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।' नोट से भरी आलमारियों की तस्वीरें आने के बाद राज्यसभा सांसद की कमाई की भी चर्चा हो रही है।

ऐसे में हमें जानना चाहिए कि आखिर कौन हैं धीरज साहू? चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कितनी संपत्ति बताई है? धीरज की कमाई का जरिया क्या है? पहले जानते हैं कौन हैं धीरज साहू? धीरज प्रसाद साहू झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं। उनका जन्म नवंबर 1959 में हुआ था। बीए पास धीरज जुलाई 2010 में पहली बार कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।

2018 में धीरज एक बार फिर झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा बनाए गए। धीरज को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके भाई शिव प्रसाद साहू लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। उनका परिवार आजादी के बाद से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। 1977 में राजनीति में आने वाले धीरज 1978 में जेल भरो आंदोलन में जेल गए थे।

अब बात करते हैं धीरज की कमाई की 2018 में राज्यसभा के लिए चुने जाने से पहले दाखिल चुनावी हलफनामे में धीरज ने अपनी संपत्ति 34.83 करोड़ रुपये की घोषित की थी। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने बताया था कि वित्त वर्ष 2016 - 2017 में उनकी कमाई 1.0047 करोड़ रुपये थी। 20 करोड़ की चल संपत्ति का दावा धीरज साहू ने कुल 20.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति होने का दावा किया था।

उस वक्त शपथ पत्र में कांग्रेस नेता ने अपने पास कुल 27 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी घोषित की थी। इसमें खुद के पास 15 लाख रुपये, पत्नी के पास 1.25 लाख रुपये और दो आश्रितों के पास 10 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बताई गई थी। धीरज ने खुद, पत्नी और आश्रितों के लोहरदगा, संबलपुर, गुमला, बोलनगीर और दिल्ली में कुल 22 बैंक खाते बताए थे। इन बैंक खातों में कुल 8.59 करोड़ रुपये जमा की जानकारी दी गई थी।

कांग्रेस सांसद ने 31.16 लाख रुपये के कंपनियों और निधियों में शेयर बताए थे। इसी तरह धीरज ने 8 लाख रुपये की जमा बीमा का उल्लेख किया था। उस वक्त कांग्रेस सांसद के पास 75.46 लाख रुपये की राशि किसी व्यक्ति और निकाय को दिए ऋण और एडवांस के रूप में थी।

बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर और रेंज रोवर जैसी कारें धीरज के हलफनामे के अनुसार, उनके नाम पर 1.51 करोड़ रुपये कीमत के कुल चार कारें हैं। इनमें 87 लाख रुपये की सबसे महंगी कार बीएमडब्ल्यू केवी42, 32 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर, 24 लाख रुपये की रेंज रोवर और 8.5 लाख रुपये की सबसे सस्ती पजेरो कार है। 1.51 करोड़ रुपये के गहने, इनमें सोने के सिक्के भी कांग्रेस सांसद ने अपने शपथ पत्र में कुल 1.51 करोड़ रुपये के गहनों का जिक्र किया था।

इनमें 8 लाख रुपये की 20 किलोग्राम के चांदी के गहने और 26 लाख रुपये की हीरे के आभूषण खुद के नाम पर बताए थे। वहीं, पत्नी के नाम पर 94.55 लाख रुपये के 3100 ग्राम स्वर्ण आभूषण और 7 लाख रुपये की हीरे के आभूषण का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा एक आश्रित के नाम पर 10 लाख रुपये की 25 किलोग्राम की चांदी और 5.4 लाख रुपये की सोने के सिक्के की जानकारी दी गई थी।

इसके साथ ही हलफनामे में 7.38 करोड़ रुपये दावे और ब्याज के रूप में बताए थे। इस तरह से धीरज साहू ने कुल 20.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति होने का दावा किया था। तीन राज्यों में हैं घर धीरज साहू ने कुल 14.85 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने का दावा किया था। सांसद ने अपने हलफनामे में 5 जगह खेती की जमीन और 1 जगह गैर खेतिहर जमीन होने का जिक्र किया था।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने खुद और पत्नी के नाम पर लोहारदगा, कोलकाता, रांची और दिल्ली में चार रिहायशी घरों और फ्लैटों की जानकारी दी थी। वहीं, अन्य आश्रित के नाम पर 2.83 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा किया था। कमाई का जरिया क्या है? अपने हलफनामे में कांग्रेस नेता ने 2.36 करोड़ रुपये की देनदारियों की जानकारी दी थी। धीरज साहू ने खुद की कमाई का जरिया व्यवसाय को बताया, जबकि पत्नी गृहिणी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User