छुट्टी के बाद घर जा रही छात्राओ से छेड़छाड़ विरोध करने पर गाली गलौज, अभद्रता

Dec 08, 2023 - 11:10
0 18
छुट्टी के बाद घर जा रही छात्राओ से छेड़छाड़ विरोध करने पर गाली गलौज, अभद्रता

block-350 block-350

छुट्टी के बाद घर जा रही छात्राओ से छेड़छाड़ विरोध करने पर गाली गलौज,अभद्रता

चीख पुकार पर आरोपी मौके से फरार पीड़ित छात्राओं के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,

 फर्रुखाबाद । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिक छात्राएं जो शमसाबाद नगर में स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्राएं हैं आरोप है 5 दिसंबर की शाम 3:30 बजे के करीब विद्यालय से छुट्टी होने के बाद दोनों छात्राएं घर जा रही थी।

 रामलीला मैदान के निकट दहला बाग जहा गुजरते समय आरोपी युवक द्वारा अश्लीलता कर अभद्र व्यवहार किया गया विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज के साथ मारपीट पर आमादा हो छात्राओं से बदतमीजी करने लगा उधर आरोपी की हरकतों से घबराई नाबालिग छात्राओं ने शोर मचा दिया शोर शराबा सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण किसानो ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया बताया गया है ।

पीड़ित छात्रा का पिता बाजार से आवश्यक सामान की खरीदारी करने के लिए जा रहा था जब उसने मौके पर लोगों की भीड़ देखी तो बो भी मौके पर पहुंचा और जब भीड़ में जब अपनी ही बेटियों को पीड़ित अवस्था में देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि एक जाति विशेष समुदाय के युवक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

 गया था पीड़ित नाबालिक छात्रा के पिता के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है आरोपी के इरादे नेक नहीं थे कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी फिलहाल पीड़ित पिता ने जाति विशेष समुदाय के आरोपी युवक के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की बताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User