झाड़फूंक के बाद करता था दुष्कर्म, 4 वर्ष तक चला खेल, अब पहुंचा जेल

Nov 25, 2023 - 10:12
0 453
झाड़फूंक के बाद करता था दुष्कर्म, 4 वर्ष तक चला खेल, अब पहुंचा जेल

block-350 block-350

UP: गाजियाबाद। झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने एक महिला का न केवल धर्मान्तरण कराया बल्कि उसकी अस्मत से भी खेलता रहा।

 महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वह अपनी समस्याओं से परेशान थी।

 इसके निवारण के लिए वह नंदग्राम में सरफराज नाम के एक तांत्रिक के सम्पर्क में आई। आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने चार वर्षों तक न केवल उसके साथ दुराचार किया, बल्कि उसका धर्मान्तरण भी कराया। अब पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फायदा नहीं हुआ तो पहुंची पुलिस के पास।

 एसीपी नन्दग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण के संज्ञान में आते ही नन्दग्राम थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि तांत्रिक और भी कई लोगों का धर्मान्तरण कराने की कोशिश में लगा था। वह कहता था कि अपना धर्म छोड़कर उसका धर्म अपनाओगे तो कोई परेशानी नहीं आएगी। कई तरह की सुविधाएं मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User