पिदौरा विद्यालय में दिलाई गई नशा मुक्ति शपथ

Nov 22, 2023 - 16:52
0 22
पिदौरा विद्यालय में दिलाई गई नशा मुक्ति शपथ

block-350 block-350

पिदौरा विद्यालय में दिलाई गई नशा मुक्ति शपथ *जिसने भी नशे को हाथ लगाया,मौत ने उसे गले लगाया*....!

 एटा। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) पिदौरा विकास क्षेत्र मारहरा,जनपद- एटा में प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों और स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गयी।

 सभी को बताया गया कि हमें किसी भी नशीली वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए और दूसरों को भी इसे दूर रखना चाहिए साथ में बताना चाहिए के सभी चीजें शरीर के लिए हानिकारक होती है गांजा अफीम आज की तस्करी का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ।

बच्चों को यह भी बताया गया कि ऐसी आदतें बचपन में लग जाती है तो फिर इसकी आदत बन जाती है और यह सभी नशीली वस्तुएं शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। शपथ के समय सुबोध कुमार वर्मा,ओमबीर सिंह,पुरुषोत्तम, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार,राजकुमारी,किरन शाक्य,रमा सक्सेना आदि शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User