कासगंज महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी (महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर संचालित कराये गये प्रोग्राम ।

Oct 30, 2023 - 18:38
0 24

block-350 block-350

उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज- 4 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी (महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर संचालित कराये गये प्रोग्राम ।

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4 के तहत आज दिनांक 30.10.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम सम्बन्धी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों पर तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया ।  112 पुलिस आपातकालीन सेवा  1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन  1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन  102 स्वास्थ सेवा  108 एंबुलेंस सेवा  1098 चाइल्ड हेल्प लाइन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User