Onion Price Hike: दिवाली में हो जाएगा लोगों का दिवालिया, बढ़ने लगे प्याज के दाम, 10 दिन में 50% महंगा

Onion Price Hike: दिल्ली में प्याज की कीमतें 25 से 50 फीसदी तक बढ़ गई हैं, जिसके बाद गुणवत्ता के आधार पर यह 50-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

Oct 27, 2023 - 10:24
0 33
Onion Price Hike: दिवाली में  हो जाएगा लोगों  का दिवालिया, बढ़ने लगे प्याज के दाम, 10 दिन में 50% महंगा

block-350 block-350

Onion Price Hike: महंगाई से लोग बेहद परेशान हैं. महंगाई का आलम यह है कि आमदनी सीमित है... खर्चे दोगुने हो गये हैं. लोगों की जेब से पैसा कब निकल रहा है पता ही नहीं चलता. बाजार में खाने-पीने की चीजों से लेकर ज्यादातर चीजें महंगी हैं. ऊपर से सब्जियों की कीमतों ने लोगों को बेचैन कर दिया है. इस समय यूपी की मंडियों में सब्जियों की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव हो रहा है। राज्य में ज्यादातर मौसमी सब्जियां महंगी हैं, जिससे लोगों का आर्थिक बजट बिगड़ गया है. दिवाली सिर पर है, लेकिन लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है. सब्जियों में प्याज की कीमतों ने परेशान करना शुरू कर दिया है, पिछले 10 दिनों के भीतर भारतीय बाजारों में प्याज 50 फीसदी तक महंगा हो जाएगा. इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. यानी इस दिलावी लोगों का प्याज बर्बाद होने वाला है.

दिल्ली और लखनऊ में इसी दाम पर प्याज बिक रहा है.

दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 25 से 50 फीसदी तक बढ़ गई है, जिसके बाद गुणवत्ता के आधार पर यह 50-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का असर यूपी में भी दिख रहा है.लखनऊ में प्याज की खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो कुछ दिन पहले 30 से 35 रुपये प्रति किलो थी.

नवरात्र से कीमतें बढ़ना शुरू हो गईं

इतना ही नहीं, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की सहायक कंपनी मदर डेयरी ने भी अपने खुदरा दुकानों पर प्याज की कीमतें बढ़ा दी हैं। दुकान पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की शुरुआत नवरात्रि से ही हो गई थी. लोग प्याज का सेवन अधिक करते हैं। ज्यादातर सब्जियां प्याज के बिना अच्छी नहीं लगती और नॉनवेज खाना भी प्याज के बिना नहीं बन सकता. ऐसे में लोगों का घरेलू खर्च बढ़ गया है और बढ़ा हुआ खर्च कई महीनों तक जारी रह सकता है.

प्याज की कीमतों से कब मिलेगी राहत?

प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी तब तक नहीं रुकेगी... जब तक प्याज की कई फसलें बाजार में नहीं आ जातीं. इस फसल के आने का समय हो गया है. लखनऊ के एक दुकानदार का कहना है कि दिसंबर के आखिरी दिनों में लोगों को प्याज की कीमतों से राहत मिलेगी, क्योंकि उनके आसपास के बाजार में नया प्याज आना शुरू हो जाएगा.

12 दिन में 60 फीसदी तक बढ़े प्याज के दाम

गुरुवार 26 अक्टूबर को बाजार में प्याज का औसत थोक भाव 3,112.6 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. 1 अक्टूबर को कीमत 2,506.62 रुपये प्रति क्विंटल थी. मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में महाराष्ट्र के लासलगांव में थोक रेट करीब 60 फीसदी तक बढ़ गया है. इसके चलते देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 50 फीसदी तक बढ़ गई है. इसमें यूपी राज्य भी शामिल है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User