कासगंज/अमांपुर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे छात्र - छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

Oct 20, 2023 - 06:14
0 67

block-350 block-350

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे छात्र - छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

चेयरमैन कमांडो चांद अली द्वारा सभी बच्चों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने की दी सलाह।

ब्यूरो रिपोर्ट सुनील कुमार कासगंज/अमांपुर बैकुंठी देवी मार्ग पर संचालित क्रिएटिव एडुकेशन पॉइंट पर कोचिंग सेंटर संचालक द्वारा दिनांक 17/10/23 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर म0 ला0 इ0 कॉलेज की कक्षा 8th की छात्रा अनुष्का कुमारी ने प्रथम स्थान व कक्षा 9th की छात्रा अर्चिता सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन के कक्षा 5th के छात्र अनुभव सोलंकी ने तृतीय व म0 ला0 इ0 कॉलेज की कक्षा 10nth की छात्रा मधु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कोचिंग का नाम रोशन कर सभी को गर्वावित किया है प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को आज दिनांक 19/10/23 को कोचिंग सेंटर संचालक योगेश कुमार ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया ।चेयरमैन कमांडो चांद अली ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के स्तर में प्रगतिशील रहने की सलाह देते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वर्तमान अमांपुर नगर चेयरमैन कमांडो चाँद अली,नितिन कुमार एवं गमनेश राजपूत ,भा0ज0पा0 मंडल महामंत्री दरवेश कुमार फौजी, अनिल कुमार पत्रकार, शैलेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, मोहित कुमार, अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User