Love Story of Mother of Six Children Kota: 6 बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, गम में पति ने फांसी लगाली

Oct 17, 2023 - 08:40
0 321
Love Story of Mother of Six Children Kota: 6 बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, गम में पति ने फांसी लगाली

block-350 block-350

Love Story of Mother of Six Children Kota: राजस्‍थान में अजब प्रेम की जानलेवा कहानी सामने आई है।

छह बच्‍चों की मां महानरेगा मेट को दिल दे बैठी और उसके साथ ही भाग गई। पत्‍नी के इस फैसले से गमजदा पति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। ऐसे में छह बच्‍चों का भविष्‍य दांव पर लग गया। विशाल और सुनीता की प्रेम कहानी जग जाहिर उसके भागने के बाद हुई थी।

महानरेगा में मेट के साथ भागने वाली छह बच्‍चों की मां सुनीता महानरेगा में मजूदर है। मेट-मजदूर की यह प्रेम कहानी राजस्‍थान के कोटा जिले की है। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका को पकड़ भी लिया है। वहीं, पोस्‍टमार्टम के बाद पति का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार सुनीता की ननद ने राजस्‍थान के छबड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके भाई 41 वर्षीय दौलतराम का घर उसके पास ही है।

दौलत की पत्‍नी सुनीता (38) महानरेगा में मजदूरी करती है। 15 दिन पहले महानरेगा मेट मोनू उर्फ विशाल उसके भाई दौलत के घर आया। किसी बात को लेकर विशाल ने दौलत को जातिसूचक गालियां निकाली और उसकी पत्‍नी सुनीता को भगाकर ले जाने की धमकी दी। दूसरे दिन रोज की तरह दौलत और सुनीता अपने अपने काम पर चले गए। शनिवार को सुनीता महानरेगा में मजदूरी करने गई थी, मगर शाम तक घर नहीं लौटी।

बाद में पत चला कि मेट विशाल उसे भगाकर ले गया। 6 बच्चों की माँ अपना भविष्य विशाल में देख उसके साथ भाग गई। पुलिस ने दौलत की बहन की रिपोर्ट पर सुनीता व विशाल की तलाश शुरू की। दोनों को पकड़ भी लिया, पूछताछ करने थाने लाई, मगर बदनामी के डर से विशाल घटना को बर्दाश्त नही कर सका और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User