Divorce : पति करता था ज्यादा प्यार, पत्नी ने दे दिया तलाक

Oct 16, 2023 - 20:37
0 747
Divorce : पति करता था ज्यादा प्यार, पत्नी ने दे दिया तलाक

अजब प्यार की गजब कहानी- हमारे समाज में तलाक को बहुत बुरा माना जाता है. एक ऐसी स्‍थ‍ित‍ि जब पत‍ि-पत्‍नी के बीच विवाद इस स्‍तर पर पहुंच जाए कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद न करें, अमूमन तब तलाक की नौबत आती है। कोई भी नहीं चाहता कि उसे इस दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरना पड़े. क्‍योंकि इसमें तकलीफ दोनों पक्षों को होती है।

लेकिन क्‍या आप सोच सकते हैं कि एक मह‍िला इसलिए अपने पत‍ि को तलाक दे दिया क्‍योंकि वह ज्‍यादा प्‍यार (Love) करने लगा था. एक वकील ने तलाक के कुछ विचित्र कारणों का खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. मुंबई की रहने वाली तान्‍या अप्‍पाचु कौल वकील हैं और अक्‍सर सोशल मीडिया पर कानून से जुड़े विषयों पर जानकारी देती रहती हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया।

 उन्‍होंने कुछ विचित्र कारण साझा किए हैं जिनके कारण आजकल जोड़े तलाक चाहते हैं और यह सूची इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कौल ने बताया कि एक पत‍ि ने तलाक लेने के लिए अजीबोगरीब तर्क दिए. कहा, पत्‍नी हनीमून के दौरान "अश्लील तरीके" से कपड़े पहनती थी. इसल‍िए उसे तलाक चाह‍िए. एक अन्‍य ने कारण बताया कि पति संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते थे।

इसल‍िए वह रिश्ते को खत्‍म करना चाहती हैं। उसे खाना बनाना नहीं आता पत्‍नी ने पैर छूने से इनकार कर दिया. उसे खाना बनाना नहीं आता. बिना नाश्ता किए काम पर जाना पड़ता है, ऐसी वजहें भी लोगों ने तलाक के लिए गिनाई हैं. लेकिन सबसे विचित्र वजह एक मह‍िला ने बताई, जिसे जानने के बाद पूरा कोर्ट रूम हैरान रह गया. महिला ने शिकायत की कि उसका पति बहुत अधिक प्यार करता है ।

बहुत ज्‍यादा उसका ख्‍याल रखता है. बिल्कुल भी झगड़ा नहीं करता. इससे उसे दिक्‍कत थी. वकील शायद 2020 में सामने आए एक मामले का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उत्तर प्रदेश की एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी थी क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता था और उनकी शादी के 18 महीनों के दौरान उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ था। 16 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया वीडियो शेयर किए जाने के बाद से 16 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

 एक लाख से ज्‍यादा लोगों ने लाइक्‍स किए हैं. कौल ने वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, अगर तलाक इन वजहों से लेनी है तो फ‍िर शादी ही क्‍यों करना। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, आजकल लोग शादी नहीं चाहते हैं. दूसरे ने कमेंट किया, शादी से पहले बातचीत को अनिवार्य बनाना चाह‍िए. तीसरे यूजर ने कहा, लोगों को शादी करना ही बंद कर देना चाहिए. एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, वैध कारण है कि मैं शादी क्यों नहीं करना चाहता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User