पुलिस की वर्दी पहन रौब गांठने वाला एटा में फर्जी सिपाही गिरफ्तार

Oct 15, 2023 - 17:00
0 1.7k
पुलिस की वर्दी पहन रौब गांठने वाला एटा में फर्जी सिपाही गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा–थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन फर्जी आरक्षी बन रोब जमाने, एवं अपनी पत्नी को धोखे में रख, दूसरी शादी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, निशानदेही पर वर्दी एवं फर्जी आईडी कार्ड बरामद।

 घटना – दिनांक 14.10.2023 पर वादी सुखदेव पुत्र कृष्णा निवासी आजमपुर सिलौटा थाना एक फिरोजाबाद ने थाना कोतवाली नगर एटा पर लिखित शिकायत दी कि करीब 4 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन का विवाह सत्यभान पुत्र रनवीर सिंह निवासी चुरैथा थाना रिजोर एटा के साथ किया था, परंतु अब वह उसकी बहन को प्रताड़ित करता है एवं उसमें सबको धोखे में रखकर चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली है।

 और अब वह पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस वाला से उसको व वाली बहन को धमकी देते हुए रोब झाड़ता है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअस–757/23 धारा 171, 419, 420, 467, 468, 471, 389, 323, 494 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 गिरफ्तारी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा को द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन फर्जी आरक्षी बन रोब जमाने एवं अपनी पत्नी को धोखे में रख, दूसरी शादी करने के मामले में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस–757/23 धारा 171, 419, 420, 467, 468, 471, 389, 323, 494 भादवि में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, एवं निशानदेही पर वर्दी एवं फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1. सत्यभान पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम चुरैथा थाना रिजोर जिला एटा। बरामदगी – 1. खाकी वर्दी, बैज व लोगो उ0प्र0पु0, सीटी डोरी, बैल्ट, खाकी कैप, नेम प्लेट, दो परिचय पत्र आदि।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User