मेड़ के विवाद में हुई मारपीट एनसीआर दर्ज

Oct 15, 2023 - 10:31
0 23
मेड़ के विवाद में हुई मारपीट एनसीआर दर्ज

block-350 block-350

मेड़ के विवाद में हुई मारपीट एनसीआर दर्ज

कायमगंज / फर्रुखाबाद । कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी नरेश चंद्र पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बीते दिन अपने खेत पर गया था ।

 समय प्रातः लगभग 7:00 बजे जैसे ही खेत पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद गांव के ही महेश चंद्र पुत्र मुंशीलाल , प्रेम सिंह पुत्र महेश चंद्र , सुमित कुमार पुत्र महेश चंद्र ने खेत की मेड तोड़कर खेत का कुछ एरिया कब्जे में ले लेने के विवाद में गाली गलोज करना शुरू कर दिया । मेरे विरोध करने पर यह लोग मुझे घेर कर मारने पीटने लगे ।

स्थिति देखकर मेरा बेटा वृंदावन दौड़कर मौके पर पहुंचा । उसने मुझे बचाने का प्रयास किया तो इन सभी आरोपियों ने मेरे बेटे को भी मारपीट कर गंभीर हालत में पहुंचा दिया । पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की पुलिस से गुहार लगाई । इस पर पुलिस ने केवल धारा 323 के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User