जीजा के घर आई साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

Oct 08, 2023 - 08:47
0 372
जीजा के घर आई साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

block-350 block-350

लक्सर में अपनी बहन की ससुराल आई किशोरी के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म कर डाला।

किशोरी के बताने पर बहन ने अपने मायके वालों को बुलवाकर और उन्हें पूरी बात बताई। किशोरी की मां ने लक्सर कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच में लग गई है।

 लक्सर कोतवाली के गांव की युवती की शादी इसी तहसील के एक अन्य गाव में हुई है। हाल ही उसके पहले प्रसव में एक बेटी पैदा हुई है। प्रसव के बाद उसका पति घर का सामान्य कामकाज करने के लिए अपनी 15 साल की नाबालिग साली को ससुराल से घर ले आया था। आरोप है कि रात को उसकी साली एक कमरे में सो रही थी।

 तड़के चार बजे के करीब जीजा उस कमरे में घुसा और साली के साथ जबरदस्ती करने लगा। साली ने चिल्लाना शुरू किया तो उसने कपड़े से उसका मुंह बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी से पूरी बबात जानने के बाद मां किशोरी को साथ लेकर कोतवाली पहुंची तथा उन्हें घटना की तहरीर दी। लक्सर के एसएसआई यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें अब आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User