UP Crime: होटल ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर बनाए संबंध, फिर...लड़की कहकर छोड़ा

Oct 07, 2023 - 20:04
0 448
UP Crime: होटल ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर बनाए संबंध, फिर...लड़की कहकर छोड़ा

block-350 block-350

लखनऊ। राजधानी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सदर में बुटीक चलाने वाले मो. शाहिद ने हिंदू युवती से दोस्ती की।

विश्वास में लेकर उसे होटल ले गया। वहां, जीवन भर का साथ निभाने की कसमे खाईं। भाई और मांं को मारने की धमकी यहां उसने युवती के मांग में सिंदूर भरा मंगलसूत्र पहनाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का झांसा दिया। संबंध बनाए और फिर अपने घर ले जाने से इंकार किया।

शोषण करने के बाद हिंदू बताकर छोड़ दिया। आरोप ये भी है कि युवक ने इसकी शिकायत करने पर युवती के छोटे भाई और मां को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती पीड़िता के मुताबिक, शाहिद से उसकी मुलाकात वर्ष 2014 में हुई थी। शाहिद बुटीक चलाता था।

बातचीत के दौरान शाहिद से दोस्ती हो गई। करीब छह माह तक शाहिद की दुकान पर काम करने लगी। इसके बाद उसकी दुकान बंद हो गई। शाहिद ने कहीं और नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद वह झांसे में लेकर होटल ले गया। वहां उसने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। विश्वास में लेकर मांग में सिंदूर भर दिया और बोला कि देखो हम दोनों पति-पत्नी हो गए फिर संबंध बनाए।

इसके बाद जब उसने घर साथ ले चलने को कहा कि तो शाहिद ने बोला कि निकाह करके साथ ले चलेगा और मिलना बंद कर दिया। हिंदू लड़की बताकर छोड़ा साथ युवती ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। फिर बोला कि हिंदू लड़की हो इस लिए तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। थाना प्रभारी कैंट ने बताया कि आरोपित शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User