Fukrey 3 Collection Day 9: फुकरों की मस्ती जारी, 9वें दिन शानदार कमाई

Oct 07, 2023 - 07:59
0 80
Fukrey 3 Collection Day 9: फुकरों की मस्ती जारी, 9वें दिन शानदार कमाई

block-350 block-350

Fukrey 3 Collection Day 9:'फुकरे 3' में फुकरों की फुकरापंती ने धमाल मचाया हुआ है। 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था।

'फुकरे 3' 'फुकरे' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट जिसमें कॉमेडी बेशुमार है। इस फिल्म में हनी, चूचा, भोली पंजाबन और पंडित जी की भी वापसी हुई है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

 फुकरे 3' ने 9वें दिन कमाए इतने करोड़ (Fukrey 3 Collection Day 9) ‘फुकरे 3’ में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। कॉमेडी का ओवरडोज लेकर आई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फुकरे 3 ने रिलीज के 9वें दिन इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 74.25 करोड़ भारत में हासिल कर लिया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि फुकरों का जादू बरकरार है। शुरू से लेकर अब तक के आंकड़े पहले दिन- 8.82 करोड़ दूसरे दिन – 7.81 करोड़ तीसरे दिन- 10 करोड़ चौथे दिन- 5.2 करोड़ पांचवें दिन- 12 करोड़ छठे दिन- 5 करोड़ सातवें दिन- 4 करोड़ आठवें दिन- 3.50 करोड़ 9वें दिन फिल्म का टोटल कलेक्शन – 74.25 करोड़ हो गया है।

 फुकरे 3' की कहानी (Fukrey 3 Collection Day 9) 'फुकरे 3' मूवी की शुरुआत होती है, ओपनिंग क्रेडिट सॉन्ग के साथ, जिसमें आपको फास्ट फॉरवर्ड में हनी, चूचा, लाली, भोली, जुफर और पंडित जी के अब तक की फुकरापंती का फ्लैशबैक दिखाया जाता है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाया है। मूवी में ऋचा चड्ढा एक बार फिर भोली पंजाबन के रोल में नजर आईं हैं जो राजनीति में कूद गई हैं।

ऐसे में भोली पंजाबन को जिताने के लिए फुकरों की टोली भोली के खिलाफ चूचा को खड़ा कर देते हैं। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेगें। फुकरे 3’ स्टार कास्ट ‘फुकरे 3’ में इस बार हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मंजोत सिंह) और पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) मिलकर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। फिल्म फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User