मिशन शक्ति के तहत नंदनी गुप्ता बनीं एक दिन की प्रभागीय निदेशक

Oct 22, 2026 - 08:47
0 5
मिशन शक्ति के तहत नंदनी गुप्ता बनीं एक दिन की प्रभागीय निदेशक

block-350 block-350

मिशन शक्ति के तहत नंदनी गुप्ता बनीं एक दिन की प्रभागीय निदेशक

एटा। राज्य सरकार की मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत बालिकाओं का उत्साहवर्धन करने और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा कुमारी नंदनी गुप्ता को एक दिन के लिए प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, एटा के पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान छात्रा नंदनी गुप्ता को सामाजिक वानिकी विभाग की कार्यप्रणाली, वृक्षारोपण अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, एटा श्री विपिन वर्मा ने उन्हें विभाग द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों एवं अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही विभागीय नर्सरियों में पौधों के रखरखाव की जानकारी देने के साथ वृक्षारोपण स्थलों का भ्रमण भी कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने वन्यजीवों के बचाव तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के अंतर्गत नंदनी गुप्ता ने एटा एवं अलीगंज रेंज के अंतर्गत स्नेक किटों का आवंटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय कार्यालय परिसर में नंदनी गुप्ता ने नीम एवं आम के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं को विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली समझने तथा भविष्य में अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User