चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर देना चाहिए=अशरफ हुसैन

Oct 05, 2026 - 08:07
0 0
चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर देना चाहिए=अशरफ हुसैन

block-350 block-350

चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर देना चाहिए=अशरफ हुसैन

एटा मुख्यालय पर स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, सदस्यों ने धरना प्रदर्शन स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने की, और संचालन भूपेन्द्र प्रजापति ने किया। और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को सौंपा। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लोधी राकेश राजपूत फिल्म अभिनेता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के लिए सपा और पीडीए के वोट काटे हैं।ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल में भाजपा ने ईवीएम मशीनों के माध्यम वोट बढ़ाए, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सुने तो बेरहमी के मंजर बहुत, हमने देख भी लिये बीजेपी के खंजर बहुत। अब हम इसे नहीं सहेंगे।सपा के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि मीडिया की इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्टर ने पूरे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की पोल खोलकर रख दी, वर्ष 2003 की चुनाव सूची, वोटर लिस्ट को टारगेट बनाकर सपा के और इंडिया गठबन्धन के वोट काटे।पूर्व जिलाध्यक्ष/चेयरमैन अशरफ हुसैन ने कहा कि एक एक विधान सभा में 20000से 40000हजार तक वोट काटे, हो देश के राष्ट्रपति से निवेदन करते हैं कि ऐसे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देना चाहिए।पूर्व विधायक अमित गौरव ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी की कठपुतली बन गए हैं। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि इस बार विपक्ष जाग चुका है हम बीजेपी के गलत मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। जहीर अहमद ने कहा कि एसआईआर के बहाने बीजेपी ने सपा के काफी वोट कटवा दिए हैं हम सभी मिलकर समाजवादी पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए। कार्यकम को पार्टी के अन्य रंजीत यादव, रामसेवक पहलवान, महेश वर्मा,सुनील यादव, अनिल यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख मारहरा, विनोद यादव सदस्य जिला पंचायत, डॉ राजकुमारी धनगरप्रदेश सदस्य,पुष्पलता यादव जिलाध्यक्ष,सुभाष शाक्य, सत्यवीर धनगर आदि लोगों ने भी संबोधन कर इंडिया गठबन्धन जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। सभा में उपस्थित जमशेज आलम, जहीर अहमद,बबलू प्रधान, मुन्नालाल ,धर्मेंद्र यादव, रंजीत राठौर, अनिल यादव जिला पंचायत सदस्य पलिया, शिशुपाल सिंह यादव उर्फ कल्लू, शमी उल्लाह पूर्व सभासद,बंटी समसपुर, लोधी पुष्पेंद्र राजपूत उर्फ बडन भैया, किशोरीमल, डॉ राजकुमारी धनगर,अरविन्द धनगर, डिंपी यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User