शिकोहाबाद पुलिस की पहल से पति-पत्नी के विवाद का हुआ शांतिपूर्ण समाधान

हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राज कुमार ने दोनों पक्षों को समझाकर कराया आपसी समझौता
शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम माण्डई निवासी पूनम पत्नी रामनरेश का कुछ समय पूर्व अपने पति रामनरेश से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट एवं गाली-गलौज होने का आरोप लगाते हुए पूनम ने अपने पति के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था।
मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की। उन्होंने दोनों पक्षों के संभ्रांत एवं सम्मानित लोगों को थाना शिकोहाबाद बुलाकर उनकी मौजूदगी में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया।
राजकुमार उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों की सहमति से आपसी समझौता करा दिया गया, जिसके बाद विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया। हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक राज कुमार द्वारा मामले में समय रहते पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराकर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराना पुलिस की सराहनीय एवं सकारात्मक पहल है। इससे न केवल आपसी विवाद समाप्त हुआ, बल्कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास हुआ।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-बड़े विवादों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। संवाददाता — शीलेन्द्र सिंह, ब्यूरो चीफ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)