जन कल्याण सेवा समिति ने स्व. डॉ. अजय कुमार आहूजा की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर, 81 रक्तदाताओं ने किया महादान
जन कल्याण सेवा समिति ने स्व. डॉ. अजय कुमार आहूजा की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर, 81 रक्तदाताओं ने किया महादान
शिकोहाबाद। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था 'जन कल्याण सेवा समिति' द्वारा नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉक्टर अजय कुमार आहूजा जी की पावन स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्टेशन रोड स्थित यंग स्कॉलर एकेडमी में किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा आहूजा द्वारा स्वर्गीय डॉ. अजय कुमार आहूजा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रीमान संजीव आहूजा जी रहे। इस अवसर पर डॉ. संजीव आहूजा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी या बीमारी नहीं आती, बल्कि इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।" शिविर में समाजसेवियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 81 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: जनल्याण सेवा समिति पदाधिकारी एवं सदस्य: अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, सचिव सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, नीरू तोमर, दीपक पांडे, नितिन अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, रवि बंसल, अखिल अग्रवाल एवं महिला मंडल। संस्था के संरक्षक: श्रीमान अश्वनी ठाकुर, आतिश राठौड़, मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. संजीव माथुर। प्रमुख समाजसेवी: गगन कपूर, सोनी गंभीर, हेमंत सोनी, पी. एस. राणा। कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, चिकित्सकों की टीम और रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)