रोडवेज बस और मैक्स पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत
रोडवेज बस और मैक्स पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत
एटा। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में श्याम विहारी कोल्ड स्टोर के पास रोडवेज बस और मैक्स पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में घायल दोनों लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)