जयकारों से गूंजा लोहे वाली गोदाम, विधि-विधान से विराजे गणपति बप्पा
जयकारों से गूंजा लोहे वाली गोदाम, विधि-विधान से विराजे गणपति बप्पा
कायमगंज/फर्रुखाबाद। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर लोहे वाली गोदाम क्षेत्र बुधवार को गणपति भक्ति में डूबा नजर आया। गणपति स्थापना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। शाम को पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। लोहे वाली गोदाम के पास आयोजित गणपति स्थापना समारोह में पंडित शलेंद्र कुमार दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। प्रतिमा के विराजमान होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर खुशी का इजहार किया। शाम करीब 6:30 बजे भजन-कीर्तन शुरू हुआ।
भक्ति गीतों की स्वर-लहरियों पर महिलाएं, युवा और बच्चे श्रद्धा से झूमते नजर आए। देर तक भजनों और जयकारों का सिलसिला चलता रहा। गणपति स्थापना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुबोध गुप्ता मंसाराम, नीरज गुप्ता, विनय सक्सेना, लखपति सक्सेना, विनोद सक्सेना, आयुष गुप्ता, देव गुप्ता, लाविक गुप्ता, सीताराम सक्सेना, विनीत सेठ, समर्थ सेठ, उमंग सेठ और रोहित अग्रवाल समेत अन्य श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी, अमित सेठ, राजीव सेठ, विभु सेठ, अमित पालीवाल, कालू शर्मा, हैप्पी शर्मा, नानू शर्मा, बबलू ट्रेलर, महेंद्र, विकास सेठ, आलोक, चंदन सक्सेना, सार्थक सेठ, दीपाली सेठ, छाया सेठ, माया सेठ, सुचिता सेठ और सृष्टि सेठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणपति बप्पा के विराजमान होते ही क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बन गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)