कायमगंज में युवाओं ने सीखा जीवन बचाने का हुनर, NCC कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल
कायमगंज में युवाओं ने सीखा जीवन बचाने का हुनर, NCC कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल
कायमगंज। JCI Alumni Club Kaimganj (Zone-2) के Formation Day के अवसर पर मंगलवार को शकुंतला देवी इंटर कॉलेज परिसर में “Namaste India 2.0” और “Lifeguard – Basic Life Support Training” कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं और NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के जरूरी उपाय सीखे। “Namaste India 2.0” के तहत विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता के महत्व की जानकारी दी गई।
वहीं Basic Life Support Training में आपात स्थिति के दौरान घबराने के बजाय तत्काल सही कदम उठाने और प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता देने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में NCC कैडेट्स ने आपातकालीन स्थिति में तत्काल कार्रवाई का मॉक ड्रिल प्रस्तुत किया। CHC कायमगंज से पहुंचीं डॉ. भावना राजपूत ने विद्यार्थियों को CPR की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंभीर स्थिति में समय पर दी गई प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रियता से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कायमगंज विनोद शुक्ला और शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव रहे। विशेष अतिथि डॉ. भावना राजपूत तथा NCC सह-अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा मौजूद रहीं। मंच का संचालन J.C. आयुषी अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर JCI President JC राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष JC रसिक अग्रवाल, सचिव JC रोहित गुप्ता, Regional Chairman JC अंकित अग्रवाल और Program Chairman JC वैभव सिंघल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि JCI Alumni Club का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के साथ-साथ जिम्मेदार, जागरूक और सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में कार्य करना है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, प्रशिक्षकों, NCC कैडेट्स, छात्राओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)