राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर में उमंग कार्यक्रम का आयोजन

Oct 03, 2023 - 18:28
0 60
राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर में उमंग कार्यक्रम का आयोजन

block-350 block-350

राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर में उमंग कार्यक्रम का आयोजन

 राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर फिरोजाबाद में एनीमिया से मुक्ति दिलाने के सम्बंध में एक युद्ध एनीमिया के विरुद्ध थीम पर "उमंग"कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को एनीमिया से मुक्ति दिलाना है। न्याय पंचायत आनन्दीपुर करकौली के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया साथ ही आयरन की टेबलेट भी खिलाई गईं।

डॉ सीमा सरकार ने छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बंधित विविध जानकारी प्रदान की।डॉ विवेक जैन ने भी पूरी टीम के साथ सहयोग प्रदान किया।ग्राम प्रधान बसई मुहम्मदपुर श्रीमती निहारिका देवी ने छात्राओं को आत्मसम्मान के साथ जीने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया।उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय के हित में कार्य करने का आश्वासन भी दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ बेटियों के द्वारा ही स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सकता है।लिंग के आधार पर होने वाला भेदभाव समाज को दुर्बल करता है।इसलिए हमें बेटियों के प्रति समानता का व्यवहार करना होगा और उत्तम स्वास्थ्य के साथ शिक्षा से जोड़ना होगा।

उमंग कार्यक्रम को सफल बनाने में किशनवीर सिंह, अश्विनी कुमार, रामप्रताप ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधान आनन्दीपुर करकौली,रुबीना इज़हार, दीपा सिंह गौर ,दीपिका सिंह, लता यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User