ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, सैनिक गजेंद्र सिंह का निधन

Sep 17, 2026 - 08:17
0 0
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, सैनिक गजेंद्र सिंह का निधन

block-350 block-350

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, सैनिक गजेंद्र सिंह का निधन

फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव निवासी सैनिक गजेंद्र सिंह राठौड़ का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान 12 वर्षीय बेटे अखिल ने पिता को मुखाग्नि दी तो माहौल गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। परिजनों के मुताबिक गजेंद्र सिंह गुजरात के अहमदनगर में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सेना के साथियों ने उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित सैन्य छावनी ले जाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बुधवार को पार्थिव शरीर साहबगंज गांव लाया गया। सूबेदार हेम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैन्य जवानों ने दिवंगत सैनिक को अंतिम सलामी दी। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अंतिम संस्कार के दौरान जब बेटे अखिल ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी सोनिका देवी, 12 वर्षीय बेटे अखिल और आठ वर्षीय बेटे आदित्य को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे कायमगंज के एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। पति की मौत के बाद पत्नी सोनिका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गजेंद्र सिंह सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। गांव में सभी के साथ उनका आत्मीय व्यवहार था। देश की सेवा करते हुए उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User