50वां मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या भक्तिमय माहौल में संपन्न

Sep 17, 2026 - 08:16
0 4
50वां मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या भक्तिमय माहौल में संपन्न

block-350 block-350

50वां मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या भक्तिमय माहौल में संपन्न

कायमगंज । श्री बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ द्वारा आयोजित 50वां मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या अग्रवाल धर्मशाला में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। अग्रवाल धर्मशाला के हाल में बाबा का भव्य दरबार एवं मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

सुंदरकांड पाठ के बाद सूक्ष्म जलपान कराया गया तथा इसके पश्चात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के लिए पानीपत से सुप्रसिद्ध गायक कलाकार राजू हंस एवं उनकी म्यूजिकल टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। राजू हंस ने अपने भजनों एवं शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर तक भक्तिरस में डुबोए रखा। कार्यक्रम के दौरान सभी भक्त भजनों पर झूमते और बाबा की भक्ति में रमते दिखाई दिए। 50वें सुंदरकांड पाठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के मध्य केक काटकर खुशी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रार्थना की कि यह धार्मिक आयोजन इसी प्रकार प्रत्येक माह निरंतर चलता रहे और भविष्य में भी बड़े धार्मिक आयोजन होते रहें। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधक मोनिका अग्रवाल, पीएन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रहलाद नारायण अग्रवाल तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की तैयारियों में **पियूष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सीमा गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, राजीव गुप्ता एवं शंभू शरण अग्रवाल** समेत अनेक भक्तों का विशेष सहयोग रहा। बालाजी महाराज के छप्पन भोग की व्यवस्था हर्षित अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल द्वारा की गई। श्रद्धालुओं ने 50वें सुंदरकांड पाठ के आयोजन पर आयोजक परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में जलपान एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, भक्तों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User