तहसील सदर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुन: रामेंद्र कटियार उर्फ रामू निर्विरोध चयन
तहसील सदर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुन: रामेंद्र कटियार उर्फ रामू निर्विरोध चयन
फर्रुखाबाद/तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव सिंह चौहान ने पर्चा वापस ले लिया है, जिससे रामेंद्र कटियार उर्फ रामू का निर्विरोध अध्यक्ष होना तय हो गया है।वहीं सदस्य पद पर दो सदस्यों ने पर्चा वापस लिया है। मंगलवार को तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव में पर्चा वापसी के दिन चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया।अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव सिंह चौहान ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। आपको बता दें कि बार एसोसिएशन तहसील सदर चुनाव में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी रामेंद्र कटियार उर्फ रामू एवं राजीव सिंह चौहान ने नामांकन किया था,जिसमें से राजीव सिंह चौहान ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
वहीं नौ सदस्य पद के प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशी शिव मंगल सिंह व संजय कटियार ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।अध्यक्ष पद का पर्चा वापस होने से तहसील सदर का चुनाव अब और भी रोचक हो गया है।सचिव पद पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है,जिसमें ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू व रविनेश चंद्र यादव आमने-सामने हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें अमित यादव, हेमराज सिंह और अतुल शाक्य प्रत्याशी हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव यादव व जगवीर कुशवाह चुनाव लड़ रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विकास सक्सेना व होशियार सिंह यादव आमने-सामने हैं।कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार सक्सेना व राजेश कुमार वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।ऑडिटर और पुस्तकालय के लिए एक-एक नामांकन था, जिसमें दोनों प्रत्याशियों उमेश कुमार सारस्वत व संतोष कुमार राजपूत का निर्विरोध होना तय है। वहीं सदस्य पद पर नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब अन्य सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।चुनाव अधिकारी उमाशंकर कटियार ने बताया कि राघव शुक्ला,अरविंद कुमार, अभिनय गुप्ता,रुकमंगल सिंह, सुधीर सक्सेना,मनोज यादव और सर्वेश कुमार सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं अध्यक्ष पद पर रामेंद्र कटियार उर्फ रामू का निर्विरोध निर्वाचन तय है।तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रामेंद्र कटियार को ओम प्रकाश दुबे, अनूप कटियार, विपिन यादव, दिलीप कश्यप, स्वदेश दुबे, अतुल मिश्रा, अनुपम राजपूत,विकास सक्सेना,रविनेश यादव आदि ने बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)