Farrukhabad News : कानूनगो-लेखपालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर बचाई जान

Aug 20, 2026 - 21:04
0 7
Farrukhabad News : कानूनगो-लेखपालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर बचाई जान

block-350 block-350

Farrukhabad News : कानूनगो-लेखपालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर बचाई जान

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराकेशव के मजरा नगला जब्ब में गुरुवार दोपहर चकबंदी की कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों और चकबंदी कर्मचारियों के बीच विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कानूनगो और लेखपालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और एक ग्रामीण के घर में घुसकर शरण लेनी पड़ी। बताया गया कि चकबंदी की कार्रवाई के दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कानूनगो महिपाल, शिवकुमार तथा लेखपाल सुरजीत, सत्य प्रकाश, अविनाश और राशिद के साथ मारपीट कर दी।

कर्मचारियों को काफी दूर तक दौड़ाए जाने की भी बात सामने आई है। बवाल बढ़ता देख कानूनगो और लेखपाल जान बचाकर एक ग्रामीण के घर में घुस गए। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठी फटकारकर स्थिति को नियंत्रित किया और चकबंदी कर्मचारियों को सुरक्षा के बीच थाने पहुंचाया। घटना के दौरान तीन ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। वहीं विवाद में एक मोटरसाइकिल और कुर्सी क्षतिग्रस्त होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मामले में तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चकबंदी की कार्रवाई के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि विवाद देखते ही देखते मारपीट और भगदड़ में बदल गया, इसका पूरा सच पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही सामने आएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User