Farrukhabad News : रिश्वतखोर जेई के साथ एसएसओ चंद्रभान भी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Aug 19, 2026 - 22:16
0 32
Farrukhabad News : रिश्वतखोर जेई के साथ एसएसओ चंद्रभान भी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

रिश्वतखोर जेई के साथ एसएसओ चंद्रभान भी गिरफ्तार: केस दर्ज

फर्रुखाबाद/ कानपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना पुलिस ने रिश्वतखोर जेई व एसएसओ को गिरफ्तार कर उनके विरोध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।याकूतगज सब स्टेशन के जेई अजीत राजपूत ने ग्राम गुगौरा निवासी मंशाराम जाटव पुत्र स्व0 राजेन्द्र से विधुत कनेक्शन का एस्टीमेट बनाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे‌। रिश्वतखोरी के लिए चर्चित जेई अजीत राजपूत ने रिश्वत की वसूली करने के लिए सबस्टेशन एसएसओ चंद्रभान को लगाया।रिश्वत मांगे जाने से परेशान मंशाराम ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर थाने में की।जेई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एंटी करप्शन टीम बनाई गई।टीम के सदस्य 2 बोलोरो से गुगौरा सब स्टेशन के निकट पहुंचे और जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।चन्द्रभान ने रिश्वत दिलाने के लिए मसाराम को कार्यालय में जेई अजीत राजपूत ने मिलाया‌।

मसाराम ने रिश्वत के 10 हजार रुपये जेई को दिलवायें, तभी इशारा मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जेई अजीत राजपूत के साथ ही एसएसओ चन्द्रभान को भी दबोच लिया। दोनों को पकड़कर कोतवाली फतेहगढ़ ले जाया गया।बताया गया कि मसाराम ने नलकूप लगवाने के लिए बीते दिनों बोरिंग कराई है।रिश्वतखोर जेई अजीत राजपूत इससे पहले ढिलावल फीडर में तैनात रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User