सोरों से 101 लीटर गंगाजल लेकर फरिहा पहुंची भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कालेश्वर मंदिर
सोरों से 101 लीटर गंगाजल लेकर फरिहा पहुंची भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कालेश्वर मंदिर

संत गाडगे सेवा समिति के तत्वावधान में दिवाकर समाज के कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, मुख्य अतिथि रहीश पाल दिवाकर ने किया कांवड़ियों का सम्मान
फरिहा। संत गाडगे सेवा समिति, मर्शलगंज के तत्वावधान में दिवाकर समाज के लोगों द्वारा सोरों से 101 लीटर गंगाजल लेकर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा कांवड़ अध्यक्ष सुरेंद्र दिवाकर के नेतृत्व में श्री कालेश्वर मंदिर फरिहा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर गंगाजल विसर्जित किया।

कांवड़ यात्रा के मंदिर पहुंचते ही पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा। विशाल कांवड़ एवं भगवान शिव की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ को देखने और शिव के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत गाडगे सेवा समिति के अध्यक्ष दारा सिंह दिवाकर ने की। समिति के सचिव राहुल दिवाकर एवं कोषाध्यक्ष जयवीर सिंह दिवाकर सहित समिति के पदाधिकारियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहीश पाल दिवाकर निवासी मुहम्मदपुर डोरसा ने कांवड़ियों का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि रहीश पाल सिंह दिवाकर लंबे समय से दिवाकर समाज के लोगों के सुख-दुःख में सदैव खड़े रहते हैं और समाज के लोगों का लगातार उत्साहवर्धन करते हैं। संत गाडगे सेवा समिति के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों में उनका निरंतर योगदान सराहनीय है।

दोपहर करीब एक बजे कांवड़ यात्रा श्री कालेश्वर मंदिर फरिहा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सोरों से लाए गए पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में दिवाकर समाज के श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के दौरान विशाल कांवड़ और शिव की झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात रहे। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। संत गाडगे सेवा समिति द्वारा भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्ट शीलेन्द्र सिंह ब्यूरो चीफ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)