नार्वे के प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं प्रो. रीता चौधरी

Aug 06, 2026 - 07:23
0 1
नार्वे के प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं प्रो. रीता चौधरी

block-350 block-350

नार्वे के प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं प्रो. रीता चौधरी

लखनऊ। नार्वे स्थित भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा आयोजित प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ विश्वविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. रीता चौधरी को साहित्य आलोचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की वरिष्ठ रंगकर्मी चित्र मोहन, राजा अवस्थी तथा मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी के महासचिव डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी को भी सम्मान प्रदान किया गया।

 सम्मान समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शुक्ला ने सभी विभूतियों को सम्मान प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की स्थापना वर्ष 1988 में भारतीय और नार्वेजीय लेखकों तथा भारतीय दूतावास के सहयोग से ओस्लो (नार्वे) में की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User