सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा
सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा
एटा। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने स्वयं कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, पुलिस सहायता केंद्र तथा स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा निर्बाध कांवड़ यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके लिए सभी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त तथा कड़ी निगरानी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा करें। साथ ही अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि एटा पुलिस 24 घंटे मुस्तैदी के साथ कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)