GST का ताबड़तोड़ शिकंजा, तंबाकू मंडी में SIB का धावा, 83 हजार किलो बिना हिसाब तंबाकू जब्त, दो गोदाम सील

Jul 22, 2026 - 07:55
0 0
GST का ताबड़तोड़ शिकंजा, तंबाकू मंडी में SIB का धावा, 83 हजार किलो बिना हिसाब तंबाकू जब्त, दो गोदाम सील

block-350 block-350

GST का ताबड़तोड़ शिकंजा, तंबाकू मंडी में SIB का धावा, 83 हजार किलो बिना हिसाब तंबाकू जब्त, दो गोदाम सील

इटावा-फर्रुखाबाद की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई से कारोबारियों में मची खलबली, रिकॉर्ड से ज्यादा मिला माल, भारी जुर्माने की तैया

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज की तंबाकू मंडी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य कर विभाग (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) इटावा और फर्रुखाबाद की संयुक्त टीम ने दो प्रमुख तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी। कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों के गोदामों में रिकॉर्ड से बाहर रखा गया करीब 83 हजार किलोग्राम तंबाकू बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त करते हुए दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे तंबाकू व्यापार जगत में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें और गोदाम आनन-फानन में बंद कर दिए। पूरे दिन मंडी क्षेत्र में जीएसटी टीम की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

जानकारी के अनुसार, जॉइंट कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसआईबी इटावा और फर्रुखाबाद की संयुक्त टीम ने नगर से सटे कुबेरपुर स्थित "अक्सा एंड ब्रदर्स" तथा अताईपुर स्थित "लीफ क्राफ्ट एंटरप्राइजेज" पर एक साथ दबिश दी। टीम के गोदामों में पहुंचते ही मुख्य प्रवेश द्वार बंद करा दिए गए ताकि कोई भी माल बाहर न भेजा जा सके। इसके बाद अधिकारियों ने स्टॉक का भौतिक सत्यापन शुरू किया और उपलब्ध माल का अभिलेखों से मिलान किया। जांच के दौरान अक्सा एंड ब्रदर्स के गोदाम में रिकॉर्ड से अलग 38 हजार किलोग्राम तथा लीफ क्राफ्ट एंटरप्राइजेज में 45 हजार किलोग्राम अतिरिक्त तंबाकू मिला। कुल 83 हजार किलोग्राम बिना अभिलेख का तंबाकू पाए जाने पर टीम ने उसे मौके पर ही जब्त कर गोदामों को सील कर दिया। जॉइंट कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों फर्मों के स्टॉक और अभिलेखों में भारी अंतर मिला है। फिलहाल खरीद-बिक्री के दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद जीएसटी अधिनियम के तहत नियमानुसार भारी जुर्माना और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त छापेमारी अभियान में जॉइंट कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा, डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर दीपा सागर, असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार, राज्य कर अधिकारी अशोक सिंह, अरुण खरें तथा फर्रुखाबाद इकाई से असिस्टेंट कमिश्नर अमित त्यागी और राज्य कर अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जीएसटी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद कायमगंज की तंबाकू मंडी में हड़कंप का माहौल है। व्यापारी अब अपने स्टॉक और दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं, जबकि विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User