Farrukhabad News : लोहिया अस्पताल में CMS का औचक निरीक्षण, बंद मिला हेल्थ एटीएम

Jul 22, 2026 - 07:36
0 1
Farrukhabad News : लोहिया अस्पताल में CMS का औचक निरीक्षण, बंद मिला हेल्थ एटीएम

block-350 block-350

Farrukhabad News : लोहिया अस्पताल में CMS का औचक निरीक्षण, बंद मिला हेल्थ एटीएम

फर्रुखाबाद। जिला अस्पताल लोहिया में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. जगदीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सीएमएस ने सबसे पहले ओपीडी, महापर्चा काउंटर, इमरजेंसी, महिला एवं पुरुष वार्ड, बच्चा वार्ड और जिरियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण किया। हेल्थ एटीएम का ताला बंद मिलने पर उन्होंने तत्काल ताला खुलवाकर मशीन संचालित कराने के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिला वार्ड में कई बेड बिना चादर के मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी बेड पर तत्काल साफ चादरें बिछाने के निर्देश दिए। पुरुष वार्ड में मरीजों के तीमारदार बेड पर बैठे मिले। इस पर सीएमएस ने उन्हें निर्धारित स्टूल पर बैठने के निर्देश देते हुए वार्ड स्टाफ को व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार ठहराया। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी बोर्ड पर डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के नाम अंकित न होने पर सीएमएस ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल ड्यूटी बोर्ड अपडेट कराने के निर्देश दिए। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के नियमों का पालन और अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वेंटिलेशन की कमी मिलने पर संबंधित ठेकेदार को शीघ्र एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद सीएमएस डॉ. जगदीश शर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User