अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, जलेसर पुलिस ने की कार्रवाई

Jul 22, 2026 - 07:33
0 2
अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, जलेसर पुलिस ने की कार्रवाई

block-350 block-350

अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, जलेसर पुलिस ने की कार्रवाई

प्रवीन पाठक

एटा,/जलेसर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग, दबिश और अवैध शस्त्र बरामदगी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पुलिस ने मोहल्ला गोलनगर निवासी सचिन पुत्र हाकिम सिंह (20 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया।

 तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। मामले में थाना जलेसर पर मु.अ.सं. 306/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, उपनिरीक्षक रविराज सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User