प्रकाशन विभाग द्वारा लखनऊ में प्री-मॉनसून पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ, पुस्तकों पर 90% तक की विशेष छूट

Jul 13, 2026 - 21:11
0 4
प्रकाशन विभाग द्वारा लखनऊ में प्री-मॉनसून पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ, पुस्तकों पर 90% तक की विशेष छूट

block-350 block-350

प्रकाशन विभाग द्वारा लखनऊ में प्री-मॉनसून पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ, पुस्तकों पर 90% तक की विशेष छूट

लखनऊ । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा लखनऊ स्थित अपने विक्रय केंद्र (हाल संख्या-1, द्वितीय तल, केंद्रीय भवन, सेक्टर-एच, अलीगंज) में 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित प्री-मॉनसून पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक श्री दिलीप कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रकाशन विभाग के व्यापार प्रबंधन (प्रभारी) श्री शशि कुमार चौबे भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित स्वाधीनता आंदोलन के गौरवमयी इतिहास एवं राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर आधारित जनोपयोगी पुस्तकों और पत्रिकाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में स्वाधीनता आंदोलन के नायकों एवं आधुनिक भारत के निर्माता महापुरुषों की प्रेरणादायी जीवनियां, महात्मा गांधी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित 100 खंडों का "Collected Works of Mahatma Gandhi", प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के भाषण-संग्रह, राष्ट्रपति भवन पर आधारित प्रकाशनों की श्रृंखला, भारतीय कला एवं संस्कृति को रेखांकित करने वाली पुस्तकें तथा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में सहायक बाल साहित्य उपलब्ध कराया गया है।

 इसके अतिरिक्त समग्र विकास पर केंद्रित हिंदी एवं अंग्रेजी की मासिक पत्रिका 'योजना', ग्रामीण विकास विषयक 'कुरुक्षेत्र', साहित्य एवं संस्कृति पर आधारित 'आजकल', हिंदी बाल पत्रिका 'बालभारती' तथा हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रकाशित 'रोजगार समाचार' भी प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी के दौरान पुस्तकों की खरीद पर 10 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। साथ ही, विक्रय केंद्र में स्थापित रीडिंग कॉर्नर में पाठकों के लिए निःशुल्क बैठकर पुस्तकें पढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रकाशन विभाग ने पुस्तक प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों से इस पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User