बंदर के हमले से बचने में तीसरी मंजिल से गिरे व्यापारी की मौत

Jul 13, 2026 - 21:07
0 1
बंदर के हमले से बचने में तीसरी मंजिल से गिरे व्यापारी की मौत

block-350 block-350

बंदर के हमले से बचने में तीसरी मंजिल से गिरे व्यापारी की मौत

फर्रुखाबाद। शहर में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित होने लगा है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहा निवासी 53 वर्षीय गिट्टी-मौरंग व्यापारी जगदीश चंद्र यादव की रविवार को तीसरी मंजिल की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, जगदीश चंद्र यादव घर की पानी की टंकी में लीकेज की जांच करने के लिए तीसरी मंजिल की छत पर गए थे। इसी दौरान एक बड़ा बंदर उनकी ओर झपट पड़ा। बंदर से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे खाली प्लॉट में जा गिरे। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व सभासद श्यामसुंदर वर्मा भी थाने पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक जगदीश चंद्र यादव जिले के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल थे। वह गिट्टी-मौरंग के कारोबार के साथ 'फैशन वर्ल्ड' नाम से शोरूम का संचालन भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी सर्वेश कुमारी, दो पुत्र प्रद्युम्न और हिम्मत सिंह तथा दो पुत्रियां प्रियंका और संध्या हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फर्रुखाबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के कारण छतों पर जाना, पानी की टंकियों की सफाई करना और बच्चों का खेलना तक जोखिम भरा हो गया है। कई बार बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के आतंक पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने तथा आबादी वाले क्षेत्रों से बंदरों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User