अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार दो तमंचे, अधबने हथियार और उपकरण बरामद
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार दो तमंचे, अधबने हथियार और उपकरण बरामद
एटा । जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आयुध के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो बने हुए तमंचे, एक अधबना तमंचा, कारतूस तथा भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात थाना अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम ग्रेवर असदुल्लापुर निवासी 42 वर्षीय सुधीर कुमार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2019 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के मामले में जेल जाने के बाद वह बीमार हो गया था। करीब तीन-चार माह पहले बदायूं निवासी दीपक उर्फ प्रदीप के कहने पर उसने दोबारा तमंचे बनाने का काम शुरू किया। आरोपी ने बताया कि अब तक वह चार-पांच तमंचे दीपक को दे चुका है। हथियार बनाने का सामान वह एटा की लोहा मंडी और फर्रुखाबाद से खरीदता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के मामले में जेल जा चुका है। वह पुराने खराब तमंचों की मरम्मत भी करता था और तैयार हथियार एटा सहित आसपास के जनपदों में बेचता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)