वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने लगाया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने लगाया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कायमगंज, फर्रुखाबाद। वन महोत्सव के तहत शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य देने के लिए पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कम से कम पांच पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वन दरोगा शैलेश कुमार, वन रक्षक शिवेंद्र प्रताप, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, मनीष गौर तथा एनसीसी कैडेट्स सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)