योग अपनाएं, रोग भगाएं: शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Jun 22, 2026 - 06:47
0 2
योग अपनाएं, रोग भगाएं: शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

block-350 block-350

योग अपनाएं, रोग भगाएं: शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

कायमगंज/फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर स्थित शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण एवं ओम् ध्वनि के साथ किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षिका कु. शिल्की मिश्रा एवं व्यायाम शिक्षिका शोभा यादव के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके अलावा गौमुखासन, वज्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन सहित विभिन्न योगासन एवं सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। अंत में सूर्य नमस्कार के अभ्यास के साथ योग सत्र का समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ध्यान, प्राणायाम और नियमित योगाभ्यास से मन की एकाग्रता बढ़ती है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है। प्रधानाचार्य ने सरकार एवं शिक्षा विभाग से विद्यालयों में योग शिक्षा को अनिवार्य किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि देश की युवा पीढ़ी को स्वस्थ, सशक्त और रोगमुक्त बनाना है तो योग को शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी, उपप्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार, संतोष शर्मा, सुनील मिश्रा, रियाज अहमद, लक्ष्मी गंगवार, संदीप कुमार, भूमिका सक्सेना, अखिलेश कुमार, रेशमा खान, गौरव त्रिवेदी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। योग दिवस के इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया और यह संकल्प दिलाया कि नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User