Etah News : ईंट ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स वसूलने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jun 18, 2026 - 21:14
0 34
Etah News : ईंट ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स वसूलने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

block-350 block-350

Etah News : ईंट ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स वसूलने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड पर ईंट ट्रैक्टरों से अवैध रूप से “गुंडा टैक्स” वसूलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसुतोष चौहान के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से ईंट भट्ठों से निकलने वाले ट्रैक्टरों को रोककर प्रति ट्रैक्टर करीब 2000 रुपये की जबरन वसूली कर रहा था। दबंगई के बल पर की जा रही इस अवैध वसूली से क्षेत्र में ट्रैक्टर चालकों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

मामले की जानकारी एसएसपी इलामारन के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली नगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध वसूली और गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User