जनपद में मृदा नमूना एकत्रिकरण अभियान का आयोजन
जनपद में मृदा नमूना एकत्रिकरण अभियान का आयोजन
एटा । जनपद एटा में आज दिनांक 17-06-2026 को मृदा नमूना एकत्रिकरण अभियान के अंतर्गत विकास खंड सकीट की ग्राम सभा सलेमपुर खेड़िया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप कृषि निदेशक श्री सुमित पटेल की देखरेख में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान खेतों से मृदा नमूने एकत्र किए गए, ताकि किसानों को उनकी भूमि की उर्वरता एवं पोषक तत्वों की स्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर जनपदीय प्रयोगशाला अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार, पवन प्रताप सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक श्री रतेंद्र कुमार, श्री रोहन सिंह तथा सौरभ कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के कई किसान भी मौजूद रहे और उन्होंने मृदा परीक्षण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने की सलाह दी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और भूमि की गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह अभियान किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ने और कृषि उत्पादन को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)