पुलिस लाइंस में उप निरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी का एसएसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस लाइंस में उप निरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी का एसएसपी ने किया निरीक्षण
एटा। जनपद एटा के पुलिस लाइंस में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत चल रही अभिलेखों की जांच (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भर्ती प्रक्रिया की समग्र व्यवस्थाओं, अभिलेख सत्यापन, शारीरिक माप-तौल प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, भेदभाव या अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए तथा सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षण प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)