थाना जलेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 3 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जलेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 3 अभियुक्त गिरफ्तार
एटा जनपद के थाना जलेसर पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1100 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: 1. इमरान पुत्र नन्ने खां, निवासी मौहल्ला बसन्त वाटिका, थाना जलेसर, एटा 2. जाविद पुत्र वुनियाद, निवासी मौहल्ला इस्लाम नगर, थाना जलेसर, एटा 3. अरमान पुत्र मुन्ना खां, निवासी मौहल्ला अग्रयान, थाना जलेसर, एटा बरामदगी: 1100 रुपये नकद 52 ताश के पत्ते गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक रविराज सिंह, कांस्टेबल शीशपाल सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल नईम और पंकज शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)