फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने रचा स्वर्णिम इतिहास, दो गोल्ड जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Jun 13, 2026 - 20:51
0 0
फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने रचा स्वर्णिम इतिहास, दो गोल्ड जीतकर बढ़ाया जिले का मान

block-350 block-350

फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने रचा स्वर्णिम इतिहास, दो गोल्ड जीतकर बढ़ाया जिले का मान

फर्रुखाबाद/प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। हरियाणा स्टेट शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिया ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित प्रतियोगिता में जिया ने 1000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जीत के बाद पदक हाथों में लिए जिया की मुस्कान उनकी मेहनत और सफलता की कहानी बयां कर रही थी। ग्राम मौधा के पूर्व सैनिक स्वर्गीय गुलजारी लाल की पौत्री जिया बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रही हैं। आज उनकी उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। दीवार पर सजे दर्जनों पदक इस बात के गवाह हैं कि सफलता उन्हें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष छिपा है।

जिया इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वर्ष 2023 में खेलो इंडिया में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ उन्होंने सिंगापुर में आयोजित साउथ ईस्ट एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का गौरव बढ़ाया था। विदेश में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर वह लगातार अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। जिया की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चे भी बड़े सपने देखकर उन्हें साकार कर सकते हैं। उनकी उपलब्धि जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यदि प्रतिभाओं को उचित सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो फर्रुखाबाद से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लगातार निकल सकते हैं। अब जिया की निगाहें आगामी राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जहां वह एक बार फिर स्वर्णिम प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। फर्रुखाबाद की इस होनहार बेटी की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के सामने कोई मंजिल दूर नहीं होती। जिया की यह जीत जिले के हर बच्चे के सपनों को नई उड़ान देने वाली उपलब्धि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User