थाना अवागढ़ पुलिस ने 4 साल पुरानी हत्या का किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना अवागढ़ पुलिस ने 4 साल पुरानी हत्या का किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने 4 वर्ष पहले हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बीते दिनों पुलिस को दी गई लिखित सूचना के बाद उजागर हुआ। वादी बीनेश कुमार ने थाना अवागढ़ को सूचना दी कि उसकी बहन चन्द्रवती को उसके बहनोई मंजेश ने दिनांक 15 फरवरी 2022 को घर से बाहर घुमाने के बहाने ले गया था। 16 फरवरी 2022 को वह अकेले घर वापस लौटी। बहन के लापता होने पर 17 फरवरी 2022 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, 10 जून 2026 को वादी ने पुनः थाना अवागढ़ में लिखित तहरीर दी कि उसके बहनोई मंजेश और उसके साथी सौदान सिंह ने उसकी बहन की हत्या कर शव छुपा दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस ने 11 जून 2026 को ग्राम शहनौआ के पास दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका का शव / कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त मंजेश ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करते हुए उसे बहाने से घर से बाहर ले गया। जलेसर में उसने सौदान को बुलाया और शराब पी। सिकंदराव होते हुए धर्मपुर नगरिया मोड पर उतरकर दोनों अभियुक्तों ने मृतका की हत्या कर शव को ईशान नदी के किनारे पूर्व में खोदे गए गढ्ढे में दबा दिया। 1. मंजेश कुमार, पुत्र गोविन्दराम, ग्राम शहनौआ, उम्र लगभग 52 वर्ष 2. सौदान सिंह, पुत्र किशनलाल, ग्राम शहनौआ, उम्र लगभग 27 वर्ष मंजेश कुमार पर हत्या और शव छिपाने का मामला दर्ज है। सौदान सिंह पर हत्या, मारपीट, संपत्ति क्षति और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित एवं उनकी टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)