निरीक्षक नवीन कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी

Jun 11, 2026 - 19:20
0 27
निरीक्षक नवीन कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु,  पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी

block-350 block-350

निरीक्षक नवीन कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी

एटा जनपदीय पुलिस परिवार उस समय शोकाकुल हो गया जब रिजर्व पुलिस लाइन एटा में तैनात निरीक्षक नवीन कुमार यादव का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 की रात्रि लगभग 11:40 बजे वह डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से प्रशिक्षण पूर्ण कर अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे। इसी दौरान एटा-कासगंज रोड पर थाना मिरहची क्षेत्र के कस्बा मिरहची के निकट उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। निरीक्षक नवीन कुमार यादव वर्ष 1998 में उपनिरीक्षक पद पर पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। अपने लगभग 28 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने एक कर्मठ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। दिवंगत निरीक्षक को गुरुवार को पुलिस लाइन एटा में पूरे सम्मान के साथ शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सलामी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी तथा स्वजनों को सौंपा। इस अवसर पर एसएसपी एटा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनपदीय पुलिस ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User