25 हजार के इनामी आरोपी को अवैध तमंचे समेत दबोचा

Jun 03, 2026 - 14:20
0 68
25 हजार के इनामी आरोपी को अवैध तमंचे समेत दबोचा

block-350 block-350

25 हजार के इनामी आरोपी को अवैध तमंचे समेत दबोचा

एटा । थाना अलीगंज पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने वांछित आरोपी सलीम पुत्र करीम निवासी डेरा बंजारा, चमन नगरिया, थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना अलीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 173/25 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और .315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक अन्य मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल मोहित तालान, कांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा रिटायरमेंट कांस्टेबल अवकाश चौधरी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User