जैथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
जैथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
एटा । थाना जैथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियानों के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, थाना जैथरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-102/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व ¾ (2) पोक्सो अधिनियम* में वांछित अभियुक्त कमलेश पुत्र अलवर सिंह उर्फ सुखन्नदन निवासी ग्राम नंगला चमन, थाना जसरथपुर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।
थाना जैथरा पुलिस का यह कदम जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)