भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026 - 20:22
0 186
भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पर दर्ज मुकदमा संख्या 107/2026 धारा 125 बीएनएस व 25(9)/30 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रघुराज सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम कुसवा थाना अवागढ़, उम्र करीब 45 वर्ष तथा भूरी सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम कुसवा थाना अवागढ़, उम्र करीब 50 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने ग्राम कुसवा में आयोजित भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग की थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रायफल तथा एक लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक बरामद की गई है, जिनका प्रयोग घटना में किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रघुराज सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं भूरी सिंह के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, कांस्टेबल शिवा राणा, रिज़र्व कांस्टेबल सिट्टू एवं आदित्य कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User